facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

2008 में होगी चाय की ऑनलाइन नीलामी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:50 PM IST

2008 के अंत तक देश में चाय की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो जाएगी। इस बाबत टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की सहयोगी कंपनी एनएसई आईटी के साथ समझौता किया है।


 वाणिज्य राज्यमंत्री जयराम रमेश ने कहा कि इस तरह भारत पहला ऐसा देश बन जाएगा जहां चाय की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में इस सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग छह नीलामी सेंटर कोलकाता, गुवाहाटी, सिलिगुड़ी, कन्नूर, कोच्चि और कोयंबटूर में की जाएगी और इसके बाद ही इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।


रमेश ने कहा कि चाय की ऑनलाइन नीलामी से न सिर्फ इसकी अच्छी कीमतें मिलेंगी बल्कि चाय उद्योग के सभी भागीदारों को इससे फायदा पहुंचेगा। हालांकि रमेश ने कहा कि ऑनलाइन नीलामी को अनिवार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिस्टम इस तरह से बनाया जाएगा कि चाय उद्योग के सभी भागीदार इसमें आसानी से भाग ले सकें। सरकार ने हाल ही में चाय उद्योग के लिए 213 करोड़ रुपये मंजूर किया है, यह रकम पांच साल में खर्च की जाएगी।

Advertisement
First Published - March 21, 2008 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement