facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

किसानों के आंसू निकालेगा प्याज

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:03 PM IST

आलू की बंपर पैदावार और इस वजह से इसकी कीमतों में आई गिरावट से आलू उगाने वाले किसानों को चेहरे मुरझाए तो अब बारी है प्याज उगाने वाले किसानों की।
 
इस साल प्याज की बंपर पैदावार हुई है और इस वजह से कीमतों पर अच्छा खासा असर पड़ा है। गुजरात में प्याज की पैदावार में 55 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है और यह 19.24 लाख मीट्रिक टन के स्तर पर जा पहुंचा है।राज्य कृषि विभाग से प्राप्त आंकड़ों केमुताबिक, पिछले साल प्याज की पैदावार में 12.42 फीसदी का उछाल आया था, लेकिन इस साल यह 19.24 लाख मीट्रिक टन के स्तर पर पहुंचने के आसार हैं और इस तरह इसमें 55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।


गुजरात के कृषि मंत्री दिलीप संघानी ने राज्य विधानसभा में बताया कि 2007-08 में 80200 हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज की फसल लगाई गई थी, जबकि एक साल पहले प्याज की फसल 52133 हेक्टेयर में लगाई गई थी। इस तरह फसल क्षेत्र में करीब 53 फीसदी का इजाफा हुआ है।


अच्छी पैदावार की खबर से प्याज की कीमतों के छिलके उतरने लगे हैं। वर्तमान में काठियावाड़ वेरायटी का प्याज प्रति 20 किलो घटकर 45-75 रुपये के स्तर पर आ गया है। स्थानीय व्यापारी ने बताया कि दिसंबर 2007 से पहले इसका भाव 100 रुपये से ज्यादा था। प्याज की कीमतों पर टिप्पणी करते हुए राज्य के कृषि मंत्री ने कहा कि काठियावाड़ के प्याज, लाल प्याज और उजले प्याज की कीमत फिलहाल 300 रुपये प्रति क्विंटल, 375 रुपये प्रति क्विंटल और 280 रुपये प्रति क्विंटल है।


प्याज की 50 फीसदी फसल बाजार में आ गई है। आलू की बंपर पैदावार के चलते जिस तरह इसकी कीमतों में कमी आई है और सरकार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया, ठीक उसी तरह प्याज उत्पादकों ने भी सरकार से प्याज  खरीदने की मांग की है ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सके। हालांकि कृषि मंत्री ने कहा कि फिलहाल प्याज की कीमत बाजार हस्तक्षेप नार्म्स (एमआईएस) से ऊपर है और अभी प्याज की खरीदारी की सरकार की कोई योजना नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि आलू की तरह प्याज की खरीदारी नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जब प्याज की कीमत एमआईएस से नीचे आती है तो गुजरात सरकार केंद्र से संपर्क साधेगी और प्याज की किसी भी तरह की खरीद केंद्र सरकार की अनुमति के बाद ही की जाएगी।

Advertisement
First Published - March 26, 2008 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement