facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

Onion Price: क्या बढ़ेगी प्याज की कीमतें! नासिक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए व्यापारी

Advertisement

Onion Price: व्यापारी प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के हालिया कदम का विरोध कर रहे हैं, जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।

Last Updated- September 20, 2023 | 8:48 PM IST
onion

Onion Price: प्याज व्यापारियों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक जिले में सभी कृषि उपज बाजार समितियों में नीलामी निलंबित कर दी है और यह विरोध अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। इससे खुदरा बाजारों में प्याज की कमी होने और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है।

प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का विरोध कर रहे व्यापारी

नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ (NDOTA) के एक पदाधिकारी ने कहा कि वे प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के हालिया कदम का विरोध कर रहे हैं, जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘निर्यात शुल्क बढ़ोतरी के फैसले के विरोध में, हमने जिले के सभी APMC में प्याज की नीलामी अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया है। केंद्र के इस (निर्यात शुल्क बढ़ोतरी) फैसले से न केवल प्याज का निर्यात मुश्किल हो जाएगा, बल्कि इसका असर उस प्याज पर भी होगा जो परिवहन में है, इससे किसानों को भारी नुकसान होगा।’’

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के विपणन मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि (प्याज की नीलामी) बंद करना सही नहीं है। उन्होंने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘‘सहकारिता और विपणन विभागों के सचिव नियमों के अनुसार की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा करेंगे और नासिक जिला कलेक्टर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।’’

20 अगस्त को नासिक जिले के अधिकांश APMC में नहीं हुई थी प्याज की नीलामी

बीस अगस्त को भारत के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव सहित नासिक जिले के अधिकांश APMC में प्याज की नीलामी बंद रही थी। नासिक जिले से आने वाली केंद्रीय मंत्री भारती पवार के हस्तक्षेप के बाद उक्त विरोध वापस लिया गया था। पिछले महीने, व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार यह आश्वासन देने में विफल रही कि नेफेड किसानों से प्याज खरीदेगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्याज उत्पादकों को नीलामी में सरकार द्वारा घोषित 2,410 रुपये प्रति क्विंटल से कम कीमत मिली।

पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अपनी मांगों का समाधान खोजने के लिए सरकार को 19 सितंबर तक का समय दिया था। लेकिन चूंकि हमारी मांगें अभी तक नहीं मानी गईं, इसलिए हमने प्याज की नीलामी अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया है।’’ व्यापारियों द्वारा उठाई गई अन्य मांगों में प्याज पर निर्यात शुल्क रद्द करना, बाजार शुल्क में 50 प्रतिशत की कटौती, नीलामी में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की भागीदारी और प्याज के परिवहन में 50 प्रतिशत सब्सिडी शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार को लासलगांव एपीएमसी सहित नासिक जिले के सभी एपीएमसी में प्याज की नीलामी नहीं हुई। सूत्रों ने कहा कि एपीएमसी में कोई प्याज नहीं पहुंची। सोमवार को लासलगांव एपीएमसी में 2,051 रुपये प्रति क्विंटल की औसत दर पर 18,072 क्विंटल प्याज की नीलामी की गई। फिलहाल बाजार में सिर्फ गर्मियों का प्याज ही उपलब्ध है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को एपीएमसी बंद रहे।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 8:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement