facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला, भारत को कैसे होगा फायदा?ब्रिक्स घोषणापत्र में पश्चिम एशिया संकट पर चिंता, ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार सुचारू रखने पर जोरब्रिक्स घोषणापत्र में पश्चिम एशिया संकट पर चिंता, ऊर्जा, व्यापार और तकनीक पर भी फोकसमोदी-शी मुलाकात से सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते? बयानों में दिखा बड़ा अंतर₹99,000 का होने वाला है आईफोन 17! कीमत बढ़ने से पहले खरीदने की मची होड़इस सप्ताह खुलेंगे 5 नए NFO, डिफेंस, केमिकल और रियल एस्टेट से जुड़े फंड में निवेश का मौकायूपी के आलू किसानों के लिए खुला विदेशी बाजार! जेवर एयरपोर्ट से सीधे विदेश जाएगा आलूकोयले की कमी से नहीं घटा पंजाब में बिजली उत्पादन! केंद्र ने आंकड़ों से बताई असली तस्वीरसाहित्य की दुनिया में AI की एंट्री! ऑडियोबुक और अनुवाद हुआ आसान, लेकिन लेखकों-कलाकारों के सामने खड़े हुए नए सवालकिताब पढ़ने से ज्यादा सुनना पसंद कर रहे पाठक? हिंदी प्रकाशकों के लिए ऑडियोबुक बना नया डिजिटल हथियार

Onion Price: कीमतों पर अंकुश के लिए ‘बफर स्टॉक’ से प्याज जारी करेगी सरकार

Advertisement

सरकार बफर स्टॉक से प्याज जारी करने के लिए कई विकल्प तलाश रही है। इनमें ई-नीलामी, ई-कॉमर्स और खुदरा दुकानों से रियायती दरों पर बिक्री शामिल है।

Last Updated- August 11, 2023 | 4:53 PM IST
onion export

सरकार ने अपने ‘बफर स्टॉक’ से लक्षित क्षेत्रों को प्याज जारी करने की घोषणा की है। यह कदम अक्टूबर से नई फसल की आवक शुरू होने से पहले कीमतों को नियंत्रण में रखने के मकसद से उठाया गया है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज जारी करने के लिए कई विकल्प तलाश रही है। इनमें ई-नीलामी, ई-कॉमर्स के साथ-साथ राज्यों के माध्यम से उनकी उपभोक्ता सहकारी समितियों तथा खुदरा दुकानों से रियायती दरों पर बिक्री शामिल है।

प्याज की कीमतें भी अब थोड़ा बढ़ रही

सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) के तहत तीन लाख टन प्याज रखा है। कम आपूर्ति वाले सीजन के दौरान दाम बढ़ने पर सरकार इस प्याज को जारी करती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्याज कीमतें भी अब थोड़ा बढ़ रही हैं। दस अगस्त को प्याज की अखिल भारतीय खुदरा कीमत 27.90 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में दो रुपये अधिक है।

Also read: Sugar price: त्योहारी सीजन से पहले चीनी पर सख्त सरकार, कीमत नियंत्रित करने की कवायद शुरू

बफर स्टॉक से प्याज देगी सरकार

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘हम तत्काल प्रभाव से ‘बफर स्टॉक’ से प्याज देंगे।’ उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के अधिकारियों के साथ 10 अगस्त को हुई चर्चा के बाद प्याज के निपटान के तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया गया।

मंत्रालय के अनुसार, ‘बफर स्टॉक के प्याज ने उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर प्याज उपलब्ध कराने और मूल्य स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ अप्रैल-जून के दौरान रबी प्याज का देश के कुल उत्पादन में 65 प्रतिशत हिस्सा है। ये अक्टूबर-नवंबर में खरीफ फसल की कटाई होने तक उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करते हैं।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement