facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

अनाज तक पहुंची तेल की आग

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:05 AM IST

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम क्या बढ़ाए, उत्तर प्रदेश की थोक अनाज की मंडियों मे आटा, दाल और चावल सभी की कीमतें बढ़ गई हैं।


बीते एक सप्ताह में थोक बाजार में आटे की कीमत 14 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 16 रुपये हो गई है। तेल की कीमतें बढ़ने का सबसे ज्यादा असर चावल पर दिख रहा है। फुटकर बाजार में मसूरी चावल की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये हो गई है।

अरहर दाल की कीमत फुटकर बाजार में 40 रुपये से बढ़कर 44 रुपये पहुंच गई है। अनाज के थोक व्यापारियों का कहना है कि तेल की कीमत बढ़ने के साथ ही माल भाड़े में बढ़ोतरी हो गई है। पंजाब और महाराष्ट्र से आने वाले ट्रकों ने माल भाड़ा बढ़ाकर 500 से 700 रुपये प्रति सौ किलोमीटर कर दिया है। 

आलू की कीमत लखनऊ के फुटकर बाजारों में 5 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 7.50 रुपये हो गया है, जबकि प्याज 6 रुपये से बढ़कर 8 रुपये पहुंच गई है। दाल और चावल मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण के अनुसार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले चावल और दाल के ट्रक का भाड़ा 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - June 13, 2008 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement