facebookmetapixel
Advertisement
तेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछालछोटे शहरों पर BMW की नजर, 2026 में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडल

अक्टूबर में एनसीडीईएक्स को मिलेगी ‘एनर्जी’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:00 PM IST

देश में एक और एनर्जी एक्सचेंज शुरू होने जा रहा है। आगामी 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस एनर्जी एक्सचेंज को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) दोनों मिलकर संचालित करेंगे।


यह जानकारी बुधवार को एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. रामाशेषन ने दी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एमसीएक्स एनर्जी एक्सचेंज की शुरुआत कर चुका है। उनके मुताबिक, एनसीडीईएक्स अगले महीने की 10 तारीख से कोयले का वायदा कारोबार शुरू करने जा रहा है।

जबकि खरीफ फसल की बिकवाली के दौरान यह एक्सचेंज इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हाजिर कारोबार भी करेगा। रामाशेषन  ने बताया कि एनसीडीईएक्स का एनर्जी एक्सचेंज एमसीएक्स के एनर्जी एक्सचेंज से अलग होगा। उनसे पूछा गया कि बिजली के खरीदार तो बहुत हैं लेकिन इसके विक्रेताओं की भारी कमी के चलते एक्सचेंज कैसे कारोबार करेगा!

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एनसीडीईएक्स के कारोबार का तरीका एमसीएक्स से अलग होगा। उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बिजली की खरीद-मांग की पूर्ति के लिए एक्सचेंज किसके साथ मिलकर बिजली पैदा करेगा। एनसीडीईएक्स के अधिकारियों के मुताबिक कोयले के वायदा कारोबार के लिए फिलहाल नागपुर को डिलिवरी सेंटर बनाया जाएगा।

उनका कहना है कि देश के अंदर होने वाले इस कारोबार में कोयले के असली खरीदार को इससे काफी लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने गाजियाबाद डिलिवरी सेंटर से स्टील के हाजिर कारोबार शुरू होने की भी जानकारी दी। सोने की गिन्नी के वायदा कारोबार के बारे में अधिकारियों ने बताया कि वे इसे शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों से बातचीत कर रहे हैं।

एनसीडीएक्स के मुताबिक, कॉफी और कपास के वायदा कारोबार की मात्रा को बढ़ाने के लिए एक्सचेंज के कारोबार को नए सिरे से डिजायन किया जा रहा है। इसके अलावा, कई अन्य जिंसों के वायदा कारोबार को भी नए तरीके से शुरू करने की योजना है। रामाशेषन  के मुताबिक, एक्सचेंज अपने सदस्यों की संख्या में भी बढ़ोतरी करने जा रहा है। फिलहाल एनसीडीईएक्स के 800 सदस्य है। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों से समय-समय पर रूबरू होने के लिए एक फोरम का गठन किया जा रहा है। 

Advertisement
First Published - August 13, 2008 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement