facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

नेफेड गुजरात की तीन मंडियों में गुरुवार से प्याज की खरीद शुरू करेगा

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 4:41 PM IST
onion export

थोक बाजारों में प्याज कीमतों में गिरावट आने के बाद सहकारी संस्था नेफेड (Nafed) गुजरात में गुरुवार से तीन मंडियों के जरिये खरीफ प्याज की खरीद शुरू करेगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

नेफेड नौ मार्च से गुजरात के भावनगर, गोंडल और पोरबंदर मंडियों से प्याज की खरीद शुरू करेगा। जरूरत पड़ने पर और केंद्र खोले जाएंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘किसानों से अनुरोध है कि वे अपनी अच्छी गुणवत्ता और सूखे स्टॉक को खरीद केंद्रों पर लाएं ताकि इन केंद्रों से उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।’’

बयान में कहा गया कि किसानों को भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को तत्काल राहत देने के लिए बाजार हस्तक्षेप की यह योजना बनाई है।

बयान के मुताबिक नेफेड गुजरात में प्याज की गिरती कीमतों की समस्या को सुलझाने के लिए खरीफ प्याज की खरीद करेगा और यह कदम राज्य में प्याज बाजार को स्थिरता प्रदान करेगा।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement