facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

एमसीएक्स ने हटाया मेंथा से स्पेशल मार्जिन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 PM IST

मेंथा वायदा पर उफान को देखते हुए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ने इसकी खरीद पर जो स्पेशल मार्जिन लगाया था, उसे अब पूरी तरह हटा लिया है।


एक अगस्त को एमसीएक्स ने इस पर लगे 7.5 फीसदी के स्पेशल मार्जिन को हटा लिया। इससे पहले 23 जुलाई को 10 फीसदी का स्पेशल मार्जिन हटा लिया गया था। एमसीएक्स के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वायदा बाजार आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी जिंस की कीमत अगर लगातार बढ़ रही हो तो उसकी कीमत पर लगाम लगाने यानी उसे स्थिर करने के लिए स्पेशल मार्जिन के हथियार का इस्तेमाल किया जाता है।

इसी नियम के तहत एमसीएक्स ने 12 जुलाई को मेंथा पर 7.5 फीसदी का स्पेशल मार्जिन लगाया था और इसके बाद भी कीमत में स्थिरता न आते देख 15 जुलाई को 10 फीसदी का अतिरिक्त स्पेशल मार्जिन लगा दिया था। एमसीएक्स की इस पूरी कवायद के बाद मेंथा वायदा पर कुल मार्जिन 22.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - August 1, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement