facebookmetapixel
Advertisement
जियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांवJio IPO को मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी; सेबी के पास दाखिल होगा DRHPEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातTest for cdn cache हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’….. update againBSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेटMoney Management Tips: महंगाई में अमीर बनने का फॉर्मूला! इक्विटी, गोल्ड और REITs पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्सजियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेट

मक्के में मजबूती, पर अब भी समर्थन मूल्य से नीचे

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:03 AM IST

त्योहारों के मौसम में कम आवक के कारण मक्के की वायदा कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की तेजी आई, हालांकि अब भी यह सरकारी कीमतों से कम है।


अमेरिकी खाद्यान्न परिषद के प्रतिनिधि अमित सचदेव ने कहा – अक्टूबर 2008 का औसत मूल्य 8,228 रुपये प्रति टन रहा, जो पिछले वर्ष के समान महीने के मुकाबले 25.6 प्रतिशत अधिक है। लेकिन अभी भी यह कीमत मक्के के 8,400 रुपये प्रति टन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम है।

उन्होंने कहा कि मक्के की कीमत पिछले सप्ताह 6.5 प्रतिशत बढ़कर 8,585 रुपये प्रति टन हो गई, जो 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 8,000 से 8,100 रुपये प्रति टन थी। सचदेव ने कहा कि मक्के की कीमत पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 32 से 34 प्रतिशत अधिक है।

इसका मूल्य पिछले वर्ष 6,400 से 6,500 रुपये प्रति टन था। वायदा बाजार में भी मक्के के नवंबर अनुबंध की कीमत पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब 200 रुपये प्रति टन अधिक यानी 8,600 रुपये के स्तर पर था जबकि दिसंबर अनुबंध की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 8,360 रुपये प्रति टन थी।

हाजिर बाजार में निजामाबाद में पिछले सप्ताह मक्के की कीमत करीब 100 रुपये प्रति टन की तेजी के साथ 9,100 रुपये रही जबकि यही कीमत दयानगेरे में 100 रुपये प्रति टन घटकर 9,460 रुपये प्रति टन हो गया। करीमनगर में कीमतें 9,040 रुपये प्रति टन पर स्थिर रहा। इस सप्ताह ज्वार की कीमतें भी पिछले वर्ष की कीमत के मुकाबले 5.6 प्रतिशत अधिक यानी 10,102 रुपये प्रति टन रहीं।

अक्टूबर 2008 में ज्वार की कीमतें पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले लगभग 3.7 प्रतिशत अधिक यानी 9,559 रुपये प्रति टन रहीं। सचदेव ने कहा कि इस बीच जौ की कीमत स्थिर रहीं। हरियाणा में माल्ट कंपनियों को डिलिवरी कीमत 11,500 रुपये प्रति टन थीं। वायदा बाजार में जौ के नवंबर और दिसंबर अनुबंध की कीमत 10,900 रुपये प्रति टन बताई गई जबकि जयपुर के हाजिर बाजार में इसकी कीमत 10,800 रुपये थी। बाजरा की कीमत भी पिछले वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक यानी 7,670 रुपये प्रति टन थी।

अक्टूबर 2008 का औसत मूल्य 7,502 रूपए प्रति टन था, जो पिछले वर्ष के समान अवधि के मुकाबले 17.5 प्रतिशत अधिक है। बाजरा की बाजार कीमत भी उसके 8,400 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम है। वर्ष 2020 तक पोल्ट्री, स्टार्च, मवेशियों के भोजन, खाद्य एवं ब्रेवेरी के लिए मक्के की आवश्यकता करीब तीन करोड़ 73 लाख टन होगी।

Advertisement
First Published - November 2, 2008 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement