facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

सावन में पोल्ट्री की मांग गिरने से लुढ़का मक्का

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 PM IST

नैशनल कमोडिटी एंड डैरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मक्के के वायदा भाव में सोमवार को 1.16 फीसदी की कमी दर्ज की गई।


जानकारों के अनुसार, मक्के में गिरावट सावन महीने में पोल्ट्री  उत्पादों की मांग घटने से हुई है। गौरतलब है कि मक्के की सबसे ज्यादा खपत पोल्ट्री उद्योग में ही होती है।

अगस्त महीने के सबसे सक्रिय अनुबंध में सोमवार को 1.16 फीसदी की कमी हुई और यह 1,024 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं सितंबर और अक्टूबर महीने में डिलीवर होने वाले सौदे का वायदा भाव 1,000 रुपये से नीचे चला गया।

कार्वी कॉट्रेड की विशेषज्ञ ए. राजलक्ष्मी ने बताया कि मक्के की कीमतों में कमी की वजह सावन का महीना है। सावन में अधिकांश मांसाहारी भी अंडे और मांस के सेवन से परहेज करते हैं। उसने बताया कि पोल्ट्री उत्पादों की मांग गिरने का साफ असर मक्के की मांग पर देखा जा रहा है। मांग में कमी आने से इसकी कीमतें भी कम हो रही हैं। मक्के में गिरावट की एक और वजह इसके निर्यात पर 15 अक्टूबर तक लगे प्रतिबंध को और आगे बढ़ाए जाने की अफवाहें हैं। इन सभी घटनाओं का असर मक्के की कीमत में कमी के तौर पर देखा जा रहा है।

एक महत्वपूर्ण चीज कि लंबे समय के अनुबंध का वायदा भाव नजदीकी अनुबंध की तुलना में कम है। मक्के की आवक शुरू हो जाने के बाद सितंबर महीने से इसमें तेजी आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुल मिलाकर सारी स्थिति मंदी की ओर इशारा कर रही हैं। फिलहाल देश में मक्के का भंडार काफी अच्छी स्थिति में है।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement