facebookmetapixel
Advertisement
Gold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

उफान के बाद धनिया वायदा में लोअर सर्किट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 PM IST

पिछले सोमवार यानी एमसीएक्स में लॉन्च होने के समय से रफ्तार भर रहा धनिया वायदा आखिरकार इस सोमवार को सर्किट के लपेटे में आ गया।


कारोबार शुरू होने के समय से ही नरमी का रुख अख्तियार किए धनिया वायदा में बाजार बंद होते-होते करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक, मुनाफावसूली केचलते धनिया वायदा में नरमी रही।

कारोबारियों ने बताया कि सटोरियों द्वारा बिकवाली की बदौलत धनिया की कीमत में कमी आई। वैसे इतनी ऊंची कीमत पर खरीदार का अभाव देखा जा रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अधिकारी संजीत प्रसाद ने बताया कि धनिया केसितंबर वायदा में 440 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 10536 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

अक्टूबर वायदा में 445 रुपये की गिरावट और नवंबर वायदा में 432 रुपये का नुकसान हुआ और यह क्रमश: 10684 और 10747 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सोमवार को कुल टर्नओवर रहा 106 करोड़ रुपये का और ओपन इंटरेस्ट था 3150 टन का। उधर, रामगंज के हाजिर मंडी में कारोबार करने वाले अंकित सांवला ने बताया कि यहां धनिया बादामी की कीमत 100-102 रुपये प्रति किलो रही जबकि ईगल ब्रांड 103-104 किलो पर। सोमवार को यहां 4-5 हजार बोरी (40 किलो) की आवक हुई।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement