facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

क्रूड पाम तेल में लगा लोअर सर्किट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:02 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे पाम तेल में कमजोरी के रुझान से घरेलू बाजार भी अछूता न रह सका। बुधवार को एमसीएक्स के शुरुआती कारोबार में पाम तेल के वायदा भाव में 4 फीसदी की कमी हुई और इसने निचले सर्किट को छू लिया।


एमसीएक्स में अगस्त और सितंबर महीनों के वायदा अनुबंधों में 4-4 फीसदी की कमी हुई। एक्सचेंज में 10 किलोग्राम के सौदे की कीमत 458.10 रुपये और 459.40 रुपये आंकी गयी। जुलाई महीने के अनुबंध में भी 3.74 फीसदी की कमी हुई और 10 किलोग्राम तेल की कीमत 463.50 रुपये तक पहुंच गयी।

कार्वी कॉमट्रेड के वीरेश हीरेमठ ने बताया कि बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स में जोरदार गिरावट होने से घरेलू बाजार में भी कच्चे पाम तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट हुई है। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स में सबसे सक्रिय अक्टूबर महीने के अनुबंध में 5.84 फीसदी की गिरावट हुई।

Advertisement
First Published - July 23, 2008 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement