facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

दिवाली से पहले लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़े

Advertisement

विमान ईंधन या ATF की कीमत में करीब 6% की कटौती

Last Updated- November 01, 2023 | 1:51 PM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

विमान ईंधन या ATF की कीमत में करीब छह प्रतिशत की बुधवार को कटौती की गई, जबकि कमर्शियल रसोई गैस (LPG) की दरों में 101.5 रुपये प्रति 19 किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी की गई।

ATF के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला टूटा

विमान ईंधन के दाम में जुलाई से चार बार बढ़ोतरी के बाद अब दाम में कटौती की गई। रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

Also read: नवंबर के पहले दिन से हुए बड़े बदलाव, जानें आपकी रसोई से लेकर दुकान तक क्या होगा असर

कमर्शियल LPG की कीमत 101.50 रुपये बढ़ाई गई

सार्वजनिक क्षेत्र के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमत 6,854.25 रुपये या 5.79 प्रतिशत कम होकर 1,18,199.17 रुपये से 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई।

दूसरी ओर होटल तथा रेस्तरां जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जाने वाले कमर्शियल LPG की कीमत 101.50 रुपये बढ़ाई गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 1,833 रुपये और मुंबई में 1,785.50 रुपये होगी।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement