facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

फरवरी में तंबाकू निर्यात में भारी गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:46 PM IST

भारत से रूस को होने वाले तंबाकू निर्यात में फरवरी महीने के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में सिर्फ 144 टन तंबाकू का निर्यात हुआ जबकिपिछले साल फरवरी में 1576 टन तंबाकू का निर्यात हुआ था।


निर्यात में गिरावट मॉस्को में इस कमोडिटी पर लगी पाबंदी के चलते दर्ज की गई है। तंबाकू बोर्ड के चेयरमैन जे. सुरेश बाबू ने कहा कि पाबंदी ने निर्यात को प्रभावित किया है। खासकर फरवरी महीने में विदेश को की जाने वाली बिक्री में खासी गिरावट दर्ज की गई है।


फरवरी में 114 टन वर्जिनिया तंबाकू का निर्यात हुआ जबकि पिछले साल फरवरी में 1576 टन तंबाकू का निर्यात हुआ था। अगर तंबाकू निर्यात को रकम के हिसाब से देखें तो फरवरी का आंकड़ा 36.01 लाख पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल फरवरी में यह 1235.08 लाख के स्तर पर था। तंबाकू निर्यात के लिए रूस भारत का मुख्य डेस्टिनेशन है।


 रूस ने 28 जनवरी को उस समय तंबाकू के आयात पर पाबंदी लगा दी थी, जब इसमें खतरनाक कीटनाशक पाया गया था। हालांकि बाद में इस पाबंदी को आंशिक रूप से हटा लिया था। वर्जिनिया तंबाकू कम निकोटीन के लिए जाना जाता है।


बोर्ड ने कहा कि दूसरे देशों को मसलन बेल्जियम को होने वाला तंबाकू निर्यात बढ़कर 1178 टन पर पहुंच गया जबकि पिछले साल फरवरी में यह 843 टन के स्तर पर था। इस वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में तंबाकू निर्यात में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement