facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

एक नई ऊंचाई को छू लिया सोने ने

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

लगातार बढ़ोतरी की ओर मुखातिब सर्राफे बाजार में सोने ने शुक्रवार को एक नई ऊंचाई को छू लिया। शुक्रवार को सोने की कीमत 13 हजार रुपये प्रति दस ग्रम पर पहुंच गई।


सर्राफा कारोबार से जुड़े एक पदाधिकारी के मुताबिक इस साल सोने की कीमत 15000 रुपये प्रति दस ग्राम की ऊंचाई को भी पार कर सकती है। मुंबई के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की बिक्री 13,035 रुपये प्रति दस ग्राम तक की गई वही कोलकाता के बाजार में इसकी कीमत 13,160 रुपये प्रति दस ग्राम तक देखी गई।


सोना अमेरिका में भी अबतक की अपनी सबसे अधिक कीमत पर है। वहां इसकी कीमत प्रति दस ग्राम 1000 डॉलर पर बताई गई है। रिध्दीसिध्दी बुलियन लिमिटेड के निदेशक पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक सोने की कीमत इन दिनों देसी व विदेशी दोनों ही बाजार में नई ऊंचाई पर है।


उनका मानना है कि निकट भविष्य में यह कीमत 12500 रुपये पर भी आ सकती है  लेकिन बाजार के रुख को देखते हुए ऐसा लगता है कि सोने का भाव भारतीय बाजार में 15,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है तो अमेरिका में यह 1200 डॉलर प्रति दस ग्राम पर जा सकता है।


 बाम्बे बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश हुंडिया कहते हैं, बीते दिनों सोने की मांग में काफी कमी आई है और मांग में तभी हलचल होती है जब मूल्य में उतार-चढ़ाव होता है।


ऐसे में सोने की कीमत 12,700 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकती है और फिर मार्च के अंतिम सप्ताह तक इसकी कीमत बढ़कर 13,500 की नई ऊंचाई पर जा सकती है।   

Advertisement
First Published - March 14, 2008 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement