facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणरिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतरलिस्टेड रीट्स ने चौथी तिमाही में 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटेAI की चुनौती से दबाव में आईटी शेयर, गिरावट के बाद भी सुधार की राह लंबीपश्चिम एशिया संकट की चौतरफा मार: भारतीय कंपनियों की बढ़ी लागत, महंगे होंगे ऑटो, फार्मा और राशनकमोडिटी बाजार पर फिर बढ़ेगा सेबी का फोकस, अहम विभाग फिर से शुरू करने की योजनानेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक बनेगा मेगा कॉरिडोर, UP में कनेक्टिविटी सुधारने को CM योगी का बड़ा प्लाननीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: NTA ने अतीत से नहीं सीखा सबक, केंद्र और CBI से मांगा जवाबभारत और कनाडा के बीच ऊर्जा के लिए अपार संभावनाएं, व्यापार वार्ता भी तेज 

Gold-Silver price today: चांदी 75 हजार रुपये से नीचे फिसली, सोना भी हुआ सस्ता, देखें लेटेस्ट रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोनेचांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:59 AM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter

Gold Silver price today: सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरम रही। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 63,250 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। एक बार इसके निचले भाव 74 हजार रुपये से भी नीेचे चले गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोनेचांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला।

सोने के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 143 रुपये की गिरावट के साथ 63,246 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 126 रुपये की गिरावट के साथ 63,263 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 63,287 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,211 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 409 रुपये की गिरावट के साथ 74,550 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 659 रुपये की गिरावट के साथ 74,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: कमाई के मामले में 20वें गोल्ड बॉन्ड ने सबको छोड़ा पीछे! प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस सबसे ज्यादा

इस समय इसने 74,640 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,873 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोन-चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,076.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,083.50 डॉलर था।

खबर लिखे जाने के समय यह 4.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,078.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.22 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 24.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement