facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफा

Gold-Silver Price Today: 70 हजार के करीब पहुंचे चांदी के वायदा भाव, सोने में भी तेजी

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 12:15 PM IST
Jewellery Stock

सोने व चांदी के वायदा भाव में आज तेजी दर्ज की गई है। चांदी के वायदा भाव बढकर 70 हजार किलो के करीब पहुंच गए हैं। सोने के भाव बढ़कर 59 हजार प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 59,231 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 58,756 रुपये से 475 रुपये प्रति 10 ग्राम ज्यादा था।

खबर लिखे जाने के समय इसने 59,294 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया। साथ ही 442 रुपये की तेजी के साथ 59,198 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को इस कॉन्ट्रैक्ट ने 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव भी तेज

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी आज तेजी देखी गई। गुरुवार को MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस 69,309 रुपये की तुलना में 733 रुपये की तेजी के साथ 69,725 रुपये किलो के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय इस कॉन्ट्रैक्ट ने 69,950 रूपये किलो का दिन का उपरी स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 524 रुपये की तेजी के साथ 69,833 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस तरह चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये किलो के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही ये भाव पिछले 7 सप्ताह के दौरान सबसे अधिक हैं। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement