facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरें

Gold, Silver price today: रिकॉर्ड लेवल से नीचे उतरे सोना-चांदी, MXC पर चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Advertisement

Gold, silver price today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव ₹1,01,150, जबकि चांदी के भाव ₹1,13,350 के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 06, 2025 | 9:43 AM IST
Gold and Silver price today
Representational Image

Gold and silver price today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव बीते दो दिन सर्वोच्च स्तर छूने के बाद बुधवार को गिरावट के साथ खुले। सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,01,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा कारोबार में सुस्ती, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है।

Gold rate today: सोना लुढ़का

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को 9 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,329 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,01,338 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 195 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,143 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,01,329 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,01,127 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01,579 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver rate today: चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को 81 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,433 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,504 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 141 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,363 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,452 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,278 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

ग्लोबल बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गए। चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। Comex पर सोना 3,434.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,434.70 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 3.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,430.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.82 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.82 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 37.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,01,329 1,01,338 1,01,143
चांदी 1,13,433 1,13,504 1,13,363
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,434.90 3,434.70 3,430.80
चांदी 37.82 37.82 37.85

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement