facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Gold silver price today: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच चमका सोना, चांदी पड़ी नरम; जानिए आज का भाव

Advertisement

Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर

Last Updated- April 25, 2025 | 10:00 AM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
Gold, silver price today

Gold silver price today: ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत के बीच घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, चांदी की कीमतों में नरमी के साथ कारोबार शुरू हुआ। समाचार लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में शुक्रवार सोने के भाव 96,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Gold: ₹95,999 पर शुरू हुआ कारोबार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को 77 रुपये की तेजी के साथ 95,999 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,912 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 104 रुपये की तेजी के साथ 96,016 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,239 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,954 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ALSO READ | Gold ETF: अमेरिका से दोगुना नेट इनफ्लो चीन में!

Silver: ₹97,495 पर खुला

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को 16 रुपये की नरमी के साथ 97,495 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,511 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 44 रुपये की गिरावट के साथ 97,467 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,542 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,409 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ALSO READ | Gold Price: ₹1 लाख पर पहुंचा सोना, अब खरीदें या बेचें? क्या हो आगे की स्ट्रैटेजी

Comex पर सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,362 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,348.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,357 .70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.55 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 33.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

ALSO READ | India Steel 2025: पीएम मोदी ने बताए भारत के steel sector के आंकड़े

MCX, Comes पर आज का भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 95,999 95,912 96,016
चांदी 97,495 97,511 97,467
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,362 3,348.60 3,357.70
चांदी 33.55 33.50 33.45


(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement