facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Gold Rate Today: होली से पहले सोने का भाव ₹86,875 के ऑल टाइम हाई पर, चांदी भी चमकी

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 130 रुपये की तेजी के साथ 86,816 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 13, 2025 | 9:36 AM IST
Gold
Representational Image

Gold Rate Today: होली से पहले सोने-चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। होलिका दहन के दिन गुरुवार (13 मार्च) को सोने के वायदा भाव 86,875 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए, जबकि चांदी के भाव आज खुले तो तेजी के साथ लेकिन बाद में नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,850 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 99,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी , जबकि चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 130 रुपये की तेजी के साथ 86,816 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 86,686 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 169 रुपये की तेजी के साथ 86,855 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,792 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,975 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 86,875 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: Stocks To Buy: आज इन 3 शेयरों पर बुलिश हैं Religare Broking के Ajit Mishra, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

चांदी की तेज शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 5 रुपये की तेजी के साथ 99,481 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,476 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 59 रुपये की गिरावट के साथ 99,417 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,481 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,227 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ग्लोबल मार्केट में कैसा रहा ट्रेंड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने भाव तेजी के साथ कारोबार करने लगे।Comex पर सोना 2,943.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,946.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,952.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.72 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की नरमी के साथ 33.72 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement