facebookmetapixel
Advertisement
BPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरी

Gold Rate Today: सोने में तेजी के साथ शुरू हुआ कारोबार, वायदा भाव 85,600 रुपये के करीब

Advertisement

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई लेकिन बाद में इनके भाव सुधर गए। Comex पर सोना 2,893.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला

Last Updated- March 11, 2025 | 9:41 AM IST

Gold, Silver Rate Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार (11 मार्च) दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्त शुरुआत के बाद सुधार देखने को मिल रहा है।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 184 रुपये की तेजी के साथ 85,603 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 85,419 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपये की तेजी के साथ 85,633 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,658 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,603 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 281 रुपये की तेजी के साथ 96,746 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 96,465 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 324 रुपये की तेजी के साथ 96,789 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,798 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,746 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई लेकिन बाद में इनके भाव सुधर गए। Comex पर सोना 2,893.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,899.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,900.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 32.56 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement