facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

Gold Silver price today: महंगे हुए सोने चांदी के दाम, खरीदने से पहले जान लें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver price today: दोनों के वायदा भाव तेजी साथ खुले। सोना 65,700 हजार रुपये और चांदी 75,500 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

Last Updated- March 15, 2024 | 9:55 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver price today: सोने व चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेज रही। दोनों के वायदा भाव तेजी साथ खुले। सोना 65,700 हजार रुपये और चांदी 75,500 रुपये के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

सोने के वायदा भाव चमके
सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 64 रुपये की तेजी के साथ 65,659 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 85 रुपये की तेजी के साथ 65,680 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 65,684 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,643 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 66,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव तेज
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की तेजी के साथ 75,307 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 259 रुपये की तेजी के साथ 75,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,518 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,307 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्ती के बाद सुधरा, चांदी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट और चांदी वायदा भाव की तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,166.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,167.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह .030 डॉलर की तेजी के साथ 2,167.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.03 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.06 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 25.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement