facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, फटाफट देखें लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 130 रुपये की तेजी के साथ 66,497 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 28, 2024 | 9:42 AM IST
Gold Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी 74,800 रुपये और सोना 66,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव की तेज शुरुआत
सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 130 रुपये की तेजी के साथ 66,497 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की तेजी के साथ 66,491 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,830 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 66,486 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 66,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Jeera Price: उत्पादन बढ़ने से सस्ता हुआ जीरा, 15 दिन में भाव 10 फीसदी से ज्यादा गिरे

चांदी के वायदा भाव भी चढ़े
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपये की तेजी के साथ 74,779 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 146 रुपये की तेजी के साथ 74,808 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,808 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,744 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,215.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,212.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,216.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.77 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.75 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 24.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement