facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल; जानें आज कितना हुए महंगे

Advertisement

Gold Silver Price Today: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- December 03, 2024 | 12:22 PM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह के दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव में सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 29 रुपये की तेजी के साथ 76,716 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 118 रुपये की तेजी के साथ 76,805 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,810 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,716 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 239 रुपये की तेजी के साथ 91,049 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 440 रुपये की तेजी के साथ 91,250 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,266 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,049 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुधरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,6762 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,658.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,662.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.99 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.86 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 30.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement