facebookmetapixel
Advertisement
L&T को मिली दो अपतटीय परियोजनाओं की जिम्मेदारी, ओएनजीसी से मिला बड़ा ऑर्डरUAE से ग्लोबल मार्केट में फोनपे की एंट्री, भुगतान और वॉलेट सेवाओं पर फोकसअदाणी एयरपोर्ट्स में बड़ा विदेशी निवेश, अल्फा वेव, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैक रॉक लगाएंगे 9,825 करोड़ रुपयेओडिशा में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव, 14 परियोजनाओं में 2.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्तावबाजार के उतार-चढ़ाव के बीच SIP ने दिखाया दम, वित्त वर्ष 2026 में निवेश ₹2 लाख करोड़ पर पहुंचाकमोडिटी डेरिवेटिव में तेजी की उम्मीद, बर्नस्टीन ने BSE से ज्यादा MCX पर जताया भरोसाNSE IPO की कीमत 1,700-1,800 रुपये प्रति शेयर के बीच संभव, 25 सितंबर को लिस्टिंग की उम्मीदब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?

Gold Silver Price Today: सोना 60 हजार के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकी

Advertisement

दोनों के वायदा भाव गुरुवार को तेजी के साथ खुले

Last Updated- July 20, 2023 | 10:11 AM IST
gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखी गई। दोनों के वायदा भाव गुरुवार को तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव बढ़कर 76,500 हजार रुपये को पार कर गए हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं।

चांदी के वायदा भाव में तेजी जारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 116 रुपये की तेजी के साथ 76,525 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 133 रुपये की तेजी के साथ 76,542 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,525 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव 155 रुपये की तेजी के साथ खुले
सोने के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 155 रुपये की तेजी के साथ 59,945 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 161 रुपये की तेजी के साथ 59,951 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,984 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,920 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement