facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

Gold silver price today: सोना पड़ा फीका, लेकिन चांदी चमकी, चेक करें लेटेस्‍ट रेट

Advertisement

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की गिरावट के साथ 59,251रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- June 19, 2023 | 11:47 AM IST
gold Silver price today

इस सप्ताह सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन शुरुआती नरमी के बाद चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी गई। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

गिरावट के साथ खुलकर तेज हुए चांदी के वायदा भाव

चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 148 रुपये की गिरावट के साथ 72,540 रुपये के भाव पर खुला। इसके बाद कीमतों में तेजी आने लगी। खबर लिखे जाने के समय यह 212 रुपये की तेजी के साथ 72,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,935 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,540 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव सुस्त

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की गिरावट के साथ 59,251रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 24 रुपये की गिरावट के साथ 59,330 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,370 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,251 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement