facebookmetapixel
Advertisement
कमोडिटी डेरिवेटिव में तेजी की उम्मीद, बर्नस्टीन ने BSE से ज्यादा MCX पर जताया भरोसाNSE IPO की कीमत 1,700-1,800 रुपये प्रति शेयर के बीच संभव, 25 सितंबर को लिस्टिंग की उम्मीदब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?राजकोषीय घाटे पर काबू, लेकिन बढ़ती सब्सिडी और योजनाओं में कम खर्च ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्दचीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?रिफंड के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं, NCH ने 16 महीनों में ग्राहकों को दिलाए ₹105 करोड़

Gold-Silver Price Today: उच्चतम स्तर पर पहुंचे सोने के भाव, चांदी भी हुई महंगी

Advertisement

सोने के वायदा भाव 62,602 रुपये के सर्वोच्च स्तर को छू चुके हैं। जानकारों के मुताबिक अगले साल इसके भाव 65 से 67 हजार के बीच रह सकते हैं। चांदी 80 हजार रुपये तक बिकने की संभावना

Last Updated- November 30, 2023 | 6:53 AM IST
Buying Gold on Diwali

बीते कुछ दिनों से सोने की वायदा कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव आज सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी व करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने बताया कि डॉलर इंडेक्स 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से सोने—चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव 2,000 डॉलर पार कर 2,050 डॉलर की ओर बढ़ रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 25 डॉलर को पार कर चुके हैं। घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव अपने सर्वोच्च स्तर को छू चुके हैं। सोने—चांदी की आगे कीमतों के बारे में गुप्ता कहते हैं कि अगले साल सोने के वायदा भाव 65 से 67 हजार रुपये तक जा सकते हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव अगला लक्ष्य 78 से 80 हजार रुपये है।

सोने के वायदा भाव बढ़कर 62,602 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर
सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 217 रुपये की तेजी के साथ 62,602 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 115 रुपये की तेजी के साथ 62,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,602 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,431 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। बीते दो दिन रिकॉर्ड स्तर बनाने से पहले सोने के वायदा ने मई महीने में 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी, भाव 75 हजार पार
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 27 रुपये की तेजी के साथ 75,326 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 158 रुपये की तेजी के साथ 75,457 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,310 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,041.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,040 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,44.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.05 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 25.02 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement