facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

Gold-Silver Price Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भी गिरे भाव; जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट रही, जबकि तेज शुरुआत के बाद चांदी भी नरम पड़ गई।

Last Updated- June 17, 2026 | 9:29 AM IST
Gold and Silver rate today
Representative image

Gold-Silver Price Today, June 17: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। सोने की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी के भाव तेज शुरुआत के बाद नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,52,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,49,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव नरमी और चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 291 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,800 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,091 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 191 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,800 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 452 रुपये की तेजी के साथ 2,50,557 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,50,105 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 132 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,973 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,50,558 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,49,973 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में सुस्ती,जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,352.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,354.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,351.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 70.13 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 70.01 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 70.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,800 1,53,091 1,52,900
चांदी 2,50,557 2,50,105 2,49,973
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,352.60 4,354.40 4,351.20
चांदी 70.13 70.01 70.29

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 17, 2026 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement