facebookmetapixel
Advertisement
देश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्सकोटक म्युचुअल फंड का नया मल्टी सेक्टर FOF, ₹1000 से शुरू कर सकते हैं निवेशअब कोयले से बनेगी यूरिया और गैस, कोल गैसीफिकेशन के लिए मिले 7 बड़े आवेदन, अदाणी समेत ये नाम शामिलअंदर की खबर पर शेयर खरीदा तो फंसेंगे, गिफ्ट सिटी में आए नए नियममानसून ने दिया किसानों को झटका! बुवाई घटी, अब गेहूं-चना की फसल पर भी मंडराया खतराAI की चर्चा बहुत हुई, अब उससे कमाने वाली ‘पर्दे के पीछे’ की भारतीय कंपनियों को जानिएफिनोलेक्स केबल पर जेफरीज को भरोसा, दी BUY रेटिंग; इस साल अब तक 60% उछला शेयर

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी नरम, जानें आज का भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई

Last Updated- December 19, 2023 | 2:54 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसकी कीमतों में सुस्ती देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव 62 हजार और चांदी के वायदा भाव 74,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 191 रुपये की गिरावट के साथ 62,100 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपये की गिरावट के साथ 62,077 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,125 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,069 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 55 रुपये की तेजी के साथ 74,465 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 130 रुपये की गिरावट के साथ 74,280 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,253 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज और चांदी के वायदा भाव की शुरूआत सुस्त रही। Comex पर सोना 20,41.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,040.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,035.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर गिरावट के साथ 24.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement