facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी, चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 33 रुपये की तेजी के साथ 71,523 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- June 12, 2024 | 9:33 AM IST
Gold silver price today
Gold Silver Price Today

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 33 रुपये की तेजी के साथ 71,523 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 80 रुपये की तेजी के साथ 71,570 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,594 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,523 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch, June 12: आज होंगे 2 अहम फैसले, फोकस में रहेंगे L&T, Cipla, Patanjali Foods, TCS जैसे 7 स्टॉक्स

चांदी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 587 रुपये की तेजी के साथ 89,250 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 654 रुपये की तेजी के साथ 89,317 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,321 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,250 के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,334 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,326.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,332.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.38 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.32 डॉलर की तेजी के साथ 29.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement