facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, 1000 रुपये हुआ सस्ता, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

घरेलू बाजार में चांदी के वायदा भाव इस साल अपने उच्च स्तर से 12 हजार रुपये से ज्यादा गिर चुके हैं। आज इसके भाव एक बार तो 65,666 रुपये किलो के निचले स्तर तक चले गए थे।

Last Updated- October 03, 2023 | 11:51 AM IST
Gold Silver Price

डॉलर की तेजी में सोने—चांदी के वायदा भाव आज धड़ाम से गिर गए। चांदी के भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। सोने की वायदा कीमतों में भी तेज गिरावट आई है। चांदी के वायदा में भाव करीब 2,900 और सोने के वायदा भाव में करीब 900 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि डॉलर में तेजी के कारण सोने की वायदा कीमतों में गिरावट आ रही है। सोमवार को भारतीय बाजार बंद थे। इसलिए आज बाजार खुलने पर भारतीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव 7 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गए हैं। इस साल चांदी के वायदा भाव अपने उच्च स्तर से करीब 12 हजार रुपये टूट चुके हैं। आगे कीमतों के बारे में गुप्ता ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक सोने—चांदी के वायदा भाव उतार—चढाव के साथ नरम बने रहेंगे। दीवाली के लिए त्योहारी बढ़ने पर इनकी कीमतों में सुधार की संभावना है।

सोना के वायदा भाव गिरकर 56,700 रुपये के करीब

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। MCX पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 175 रुपये की गिरावट के साथ 57,425 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 902 रुपये की गिरावट के साथ 56,698 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,425 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 56,565 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Sale September: डीजल की बिक्री सितंबर में 3% घटी, पेट्रोल की मांग 5.4% बढ़ी

चांदी की चमक फीकी

मंगलवार को चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके भाव घटकर 7 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 602 रुपये की गिरावट के साथ 69,255 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,884 रुपये की गिरावट के साथ 66,973 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। एक बार तो भाव 65,666 रुपये तक गिर गए थे। खबर लिखे जाने के समय इस कॉन्ट्रैक्ट ने 69,255 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 65,666 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : चाय का निर्यात बढ़ाने पर टी बोर्ड व उत्पादकों की अलग-अलग राय

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोने—चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 1844.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1947.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1836.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 21.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement