facebookmetapixel
Advertisement
UPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारीचंद्रशेखरन के बाद किसके हाथ होगी टाटा की कमान! टीवी नरेंद्रन समेत कई नाम चर्चा में SBI ने AI की मदद से MSME को मंजूर किए ₹1 लाख करोड़ के लोन, जानें कैसे बदली प्रक्रियाब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर, सीतारमण ने ढांचागत सुधारों को बताया जरूरीरतन टाटा के निधन के बाद बढ़े मतभेद, चंद्रशेखरन के फैसले से नए दौर की शुरुआतजुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45%, खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने बढ़ाई चिंताजियो क्रेडिट में 49.9% हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका, ₹18,268 करोड़ का सौदाटाटा मोटर्स की पहली तिमाही मजबूत, मुनाफा 2,560 करोड़ रुपये और राजस्व 19% बढ़ाज्वैलरी बिक्री से टाइटन का प्रदर्शन मजबूत, ब्रोकरेज ने बढ़ाया कमाई का अनुमानचंद्रशेखरन के दौर में टाटा का डिजिटल से सेमीकंडक्टर तक दांव, घाटे में चल रहे कारोबार बने बड़ी चुनौती

Gold Silver Price Today: सोना चांदी चमके, चेक करें 2 जुलाई को कितने हुए महंगे

Advertisement

Gold Silver Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 30 रुपये की तेजी के साथ 71,684 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:03 AM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, July 2: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेज रही। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 87,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव की तेज शुरुआत
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 30 रुपये की तेजी के साथ 71,684 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 17 रुपये की तेजी के साथ 71,671 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,694 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,653 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 299 रुपये की तेजी के साथ 87,821 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 327 रुपये की तेजी के साथ 87,849 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,851 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,821 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के बाद लुढ़का, चांदी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,341.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,338.90 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,337.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.76 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 29.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement