facebookmetapixel
Advertisement
कोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के करीब; IT इंडेक्स 2% उछलाअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहर

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज भी आया उछाल, जानें कितने हुए महंगे

Advertisement

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Last Updated- July 05, 2024 | 9:30 AM IST
Gold and silver price outlook
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, July 5: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव चढ़े
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 45 रुपये की तेजी के साथ 72,412 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 54 रुपये की तेजी के साथ 72,421 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,455 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,412 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 250 रुपये की तेजी के साथ 92,211 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 219 रुपये की तेजी के साथ 92,180 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,230 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,139 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,365.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,369.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,367.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 30.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement