facebookmetapixel
Advertisement
LIC में 6.5% हिस्सा बेचेगी सरकार, OFS के जरिए ₹31,000 करोड़ जुटाने की तैयारीसरकार ने पेट्रोल, डीजल व ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर?Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी रैली! निफ्टी 24,774 पर, अब क्या करें?कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?

Gold-Silver Price Today: सोने, चांदी की कीमतों में आई गिरावट; खरीदारी से पहले जानें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 259 रुपये की गिरावट के साथ 75,501 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- November 28, 2024 | 9:31 AM IST
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 86,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 259 रुपये की गिरावट के साथ 75,501 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 315 रुपये की गिरावट के साथ 75,445 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,538 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,443 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 681 रुपये की गिरावट के साथ 86,999 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 777 रुपये की नरमी के साथ 86,903 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,999 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,850 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,636.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,639.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,628.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.13 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.11 डॉलर था। हालांकि इसके भाव बाद में खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की नरमी के साथ 29.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement