facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव बढ़े, 62 हजार के पार गोल्ड, सिल्वर में भी तेजी

Advertisement

सोने के वायदा भाव 64,063 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद करीब 1,400 रुपये फिसल चुके हैं। चांदी के वायदा भाव भी सोमवार के उच्च भाव के मुकाबले 2,000 रुपये से ज्यादा गिरे

Last Updated- December 05, 2023 | 12:07 PM IST
Buying Gold on Diwali

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज भी तेजी के साथ हुई। हालांकि इसके वायदा भाव सोमवार को 64,063 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद करीब 1,400 रुपये गिर चुके हैं। सोने की तरह चांदी के वायदा भाव भी 78,500 रुपये पार करने के बाद अब गिरकर 76,200 रुपये के करीब आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में आज देखी जा रही है। हालांकि सोमवार की बडी तेजी के बाद इनके वायदा भाव में भी गिरावट आई है।

रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद फिसले सोने के वायदा भाव

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 457 रुपये की तेजी के साथ 62,826 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 311 रुपये की तेजी के साथ 62,680 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,826 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। हालांकि इसी दिन बाद में भाव 1,694 रुपये गिरकर 62,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। खबर लिखे जाने के समय आज करीब 1,400 रुपये की कमी के साथ कारोबार कर रहे थे

यह भी पढ़ें: Gold prices at lifetime high: टूट गए सारे रिकॉर्ड! सोना 64 हजार के पार; ग्लोबल मार्केट में 2,100 के लेवल को छोड़ा पीछे

चांदी के वायदा भाव की भी तेज शुरूआत

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 96 रुपये की तेजी के साथ 76,264 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की तेजी के साथ 76,333 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,340 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,111 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव भी सोमवार को बड़ी तेजी के बाद करीब 2,000 रुपये गिर चुके हैं। सोमवार को चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय चांदी के वायदा भाव करीब 2,200 रुपये गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,049 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,042.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,056.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.91 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.90 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 25.01 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement