facebookmetapixel
Advertisement
UP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियमMolbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदे

Gold-Silver Price Today: महंगे हुए सोने-चांदी, फटाफट चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 5 रुपये की तेजी के साथ 68,273 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- July 30, 2024 | 12:35 PM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 68,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने व चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव चमके
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 5 रुपये की तेजी के साथ 68,273 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 42 रुपये की तेजी के साथ 68,310 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 68,301 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,153 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चढ़े
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 134 रुपये की तेजी के साथ 81,421 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 174 रुपये की तेजी के साथ 81,461 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 81,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 81,335 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,380.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,377.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,380.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.03 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.86 था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 27.98 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement