facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान

Gold-silver price today: सोना और महंगा, चांदी ​गिरावट के साथ खुली

Advertisement

चांदी के वायदा भाव में आज सुस्ती देखने को मिली। MCX चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपये की गिरावट के साथ 69,045 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 10, 2023 | 12:16 PM IST
Gold-Silver Price today

इस सप्ताह सोने के वायदा भाव में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। लेकिन चांदी के वायदा भाव में आज सुस्ती देखी गई और चांदी के वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 69,000 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 57,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव और तेज

सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपये की तेजी के साथ 57,689 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 168 रुपये की तेजी के साथ 57,740 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,740 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 57,689 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव में आज सुस्ती देखने को मिली। MCX चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपये की गिरावट के साथ 69,045 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 79 रुपये की गिरावट के साथ 69,015 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,045 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,959 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 1875.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1864.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.10 डॉलर की तेजी के साथ 1876.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.03 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 21.99 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement