facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

Gold-Silver Price Today: सोना 61 हजार से ऊपर, चांदी की चमक बढ़ी, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 24, 2023 | 3:02 PM IST
Gold and Silver price
Gold-Silver price today (File Pic)

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज गुरुवार के बंद भाव पर ही खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव मामूली तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के भाव में सुधार देखा जाने लगा।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत आज सपाट रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 61,072 रुपये के भाव पर खुला, पिछला बंद भाव भी यही था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 59 रुपये की तेजी के साथ 61,131 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 61,150 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,056 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : अनाज से एथनॉल बनाने वाले चाहते हैं ज्यादा दाम

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1 रुपये की तेजी के साथ 72,899 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 87 रुपये की तेजी के साथ 72,985 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,996 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,850 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : PM Kisan 16th installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त? अभी तक नहीं किया है तो जानें कैसे करें eKYC

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे सोना चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों की वायदा कीमतों में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 1991.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1992.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की तेजी के साथ 1994.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.66 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 23.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement