facebookmetapixel
Advertisement
Shree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार; Adani Ports 2% फिसला

Gold, Silver Price Today: फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक, सोना 60 हजार के नीचे, चांदी 73 हजार से कम

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 10:07 AM IST
Gold and Silver price

Gold, Silver Price Today: सोने व चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोना के वायदा भाव गिरकर 60 हजार रुपये के करीब और चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये से नीचे चल रहे हैं।

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 134 रुपये की गिरावट के साथ 60,245 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये गिरकर 60,307 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,320 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,215 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव भी आज गिरावट के साथ खुले। MCX पर गुरुवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 221 रुपये की गिरावट के साथ 73,100 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 371 रुपये की नरमी के साथ 72,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,827 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement