facebookmetapixel
Advertisement
मंगलवार से खुल रहा ₹9,813 करोड़ का SBI Funds IPO, जानिए क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेजKusumgar IPO Allotment Today: आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें GMP और लिस्टिंग डेटSEBI ने कर्मचारियों के लिए बदले नियम! नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे यह कामविदेशी निवेशकों की होगी जोरदार वापसी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप 15 शेयर और सेक्टरजुलाई में KOSPI 9,000 से लुढ़ककर 7,000 के नीचे कैसे पहुंचा? AI से लेकर भारत तक क्या है तस्वीरदेश के 10 बड़े बैंकों में एक साथ निवेश का मौका, ₹500 से कर सकेंगे शुरुआत; जानिए Bajaj AMC के NFO की डीटेलITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना होगा ITR? जानिए टैक्स नियम क्या कहते हैंडॉलर के मुकाबले ​रुपया फिसलकर ₹95.77 पर, शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की भारी गिरावटQ1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमान

Gold silver price today: सस्ते हुए सोना चांदी, खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 71,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,800 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- June 11, 2024 | 10:00 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,800 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में दोनों के वायदा भाव में नरमी देखी जाने लगी।

सोना सस्ता
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 187 रुपये की गिरावट के साथ 71,251 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 264 रुपये की गिरावट के साथ 71,174 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,279 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,072 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Onion price: अब आंसू निकालने को तैयार प्याज, सप्ताह भर में 20% से ज्यादा चढ़े भाव

चांदी के वायदा भाव गिरे
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 922 रुपये की गिरावट के साथ 89,100 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,248 रुपये की गिरावट के साथ 88,774 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,589 के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोने चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में इनके भाव गिर गए Comex पर सोना 2,329.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,327 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,320.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.95 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.87 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 29.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement