facebookmetapixel
Advertisement
बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच SIP ने दिखाया दम, वित्त वर्ष 2026 में निवेश ₹2 लाख करोड़ पर पहुंचाकमोडिटी डेरिवेटिव में तेजी की उम्मीद, बर्नस्टीन ने BSE से ज्यादा MCX पर जताया भरोसाNSE IPO की कीमत 1,700-1,800 रुपये प्रति शेयर के बीच संभव, 25 सितंबर को लिस्टिंग की उम्मीदब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?राजकोषीय घाटे पर काबू, लेकिन बढ़ती सब्सिडी और योजनाओं में कम खर्च ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्दचीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?

Gold Silver Price Today: 70 हजार के ऊपर चांदी, सोने की कीमतों में भी आई तेजी

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 04, 2023 | 12:27 PM IST
Gold silver price today

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि सोना के वायदा भाव आज मामूली गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में इसके भाव में तेजी देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 11 रुपये की तेजी के साथ 70,300 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की तेजी के साथ 70,358 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,430 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,300 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सुस्त शुरुआत के बाद सोने के वायदा भाव भी चढ़े

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 2 रुपये गिरकर 58,275 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 28 रुपये की तेजी के साथ 58,305 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,329 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,265 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वाेच्च स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Rate: महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़े

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement