facebookmetapixel
Advertisement
शापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट

सोना 161 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,010 रुपये का उछाल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:20 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 161 रुपये चढ़कर 50,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 50,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
सोने की तरह चांदी भी 1,010 रुपये के उछाल के साथ 58,039 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,665.1 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी बढ़त के साथ 19.36 डॉलर प्रति औंस पर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘डॉलर इंडेक्स के नीचे आने से एशियाई कारोबार में सोना मजबूत था। इससे बहुमूल्य धातुओं को कुछ राहत मिली।’
 
 

Advertisement
First Published - October 3, 2022 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement