facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

Gold rate today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर बढ़त के साथ शुरू हुआ कारोबार

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। हालांकि इनके भाव गिरावट के साथ खुले थे। Comex पर सोना 2,895.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- February 18, 2025 | 9:46 AM IST
Gold and Silver Price
Representational Image

Gold, Silver Rate Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में मंगलवार (18 फरवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गए।

Gold का वायदा भाव उछला 

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 145 रुपये की तेजी के साथ 85,200 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 350 रुपये की तेजी के साथ 85,405 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,420 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,360 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver के भाव बढ़े 

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 161 रुपये की तेजी के साथ 95,741 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 300 रुपये की तेजी के साथ 95,880 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,927 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,740 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ग्लोबल मार्केट में सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। हालांकि इनके भाव गिरावट के साथ खुले थे। Comex पर सोना 2,895.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,900.70 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 22.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,923.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.68 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 32.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement