facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: ओडिशा-झारखंड को रेलवे का बड़ा तोहफा, ₹3,907 करोड़ की दो परियोजनाएं मंजूरहल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Gold price today: चांदी फिर 72 हजार पार, सोना 60 हजार के करीब

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 9:46 AM IST
Jewellery Stock

चांदी के वायदा भाव फिर से 72 हजार रुपये के पार चले गए हैं। सोने के वायदा भाव भी बढ़कर 60 हजार रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 72,000 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 71,774 रुपये किलो था। इस तरह शुक्रवार को चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 226 रुपये की तेजी के साथ खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 257 रुपये की तेजी के साथ 72,031 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। साथ ही इस समय इसने दिन का 72,094 रूपये का ऊपरी और 71,986 रूपये का निचला स्तर छू लिया।

सोना के वायदा भाव तेजी के साथ खुलकर नरम पडे

MCX पर शुक्रवार को सोने के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुले, लेकिन बाद में नरम पड गए। MCX पर शुक्रवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 59,910 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 59,895 रुपये से 15 रुपये प्रति 10 ग्राम ज्यादा था। हालांकि यह तेजी कुछ देर ही चली। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की गिरावट के साथ 59,854 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने दिन का 59,840 रूपये का निचला स्तर और 59,942 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया। इस तरह सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये के करीब पहुंच गए। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement