facebookmetapixel
Advertisement
IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीAI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौकाछोटे शहरों पर Citroen की नजर, 5 साल में बिक्री का 75% यहीं से लाने का लक्ष्यब्रिक्स ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला, भारत को कैसे होगा फायदा?

Gold price today: सोने के वायदा भाव अब 56 हजार से भी नीचे

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 12:00 PM IST
Jewellery Stock

सोने के वायदा भाव अब 56 हजार रुपये से भी नीचे चले गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी घटकर 65 हजार के करीब आ गए हैं। शुक्रवार को सोने व चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,975 रुपये के भाव पर खुला और 55,878 रुपये के निचले स्तर तक चला गया।

गुरुवार को यह 56,228 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 331 रुपये की गिरावट के साथ 55,897 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

चांदी भी हुई सस्ती, वायदा भाव 65 हजार के करीब

चांदी की वायदा कीमतें भी आज गिरावट की साथ खुली और 65 हजार रुपये के करीब पहुंच गई है। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 65,228 रुपये के भाव पर खुला और इसने 65,057 रुपये के निचले स्तर को छू लिया। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65,633 रुपये प्रति किलो था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 566 रुपये नरमी के साथ 65,067 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। साथ ही चांदी के भाव 11 महीने के उच्च स्तर 72,000 रुपये प्रति किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement