facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, कीमतें 54,500 के ऊपर बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 5:50 PM IST
Gold and Silver Rate today

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आठ रुपये के नुकसान के साथ 54,534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी का भाव 82 रुपये की तेजी के साथ 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कमजोरी के साथ 1,787.80 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी तेजी के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सीमित कारोबार की वजह से डॉलर पांच माह के निम्न स्तर पर मंडरा रहा है। निवेशकों ने अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है।’’

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement