facebookmetapixel
Advertisement
स्मार्टफोन नहीं? कोई दिक्कत नहीं! बिना इंटरनेट फीचर फोन से UPI पेमेंट; ऐसे करें इस्तेमाल2 साल से फंसा SMID इंडेक्स, क्या अब आएगी बड़ी तेजी या फिर गिरावट?पश्चिम एशिया संकट से लिकर इंडस्ट्री पर मार, मार्जिन और ग्रोथ दोनों पर दबावInsurance sector: LIC की धीमी रफ्तार के बीच कहां लगाएं पैसा? ब्रोकरेज ने बताए 2 टॉप पिक्सUS-Iran War: सीजफायर के बीच समंदर में जंग, होर्मुज में दो जहाज निशाने पर, बढ़ा टकराव का खतराMinda Corp: ब्रोकरेज की रडार पर आया शेयर, BUY की सलाह; ₹650 तक जा सकता है भावगिरते बाजार में भी Vodafone Idea चमका, जानिए क्यों एक्सपर्ट दे रहे हैं 20% तेजी का संकेतविजय केडिया की एंट्री से चमका Smallcap Stock, 10% का अपर सर्किट; ₹100 से कम है भावअब WhatsApp पर मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस! ‘Plus’ फीचर्स से चैटिंग बनेगी और मजेदारUS-Iran War: ईरान पर आर्थिक संकट का बम, ट्रंप बोले रोज 500 मिलियन डॉलर का नुकसान

स्वर्ण आयात का आंकड़ा घटाया

Advertisement

आयात के आंकड़े संशोधित होने से नवंबर में व्यापार घाटा भी 5 अरब डॉलर कम होकर 42.8 अरब डॉलर रह सकता है।

Last Updated- January 08, 2025 | 11:42 PM IST
Gold

सरकार ने नवंबर में आयात किए गए सोने के आंकड़े में करीब एक-तिहाई की कमी की है। दिसंबर में जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर महीने में 14.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया था मगर अब संशोधित आंकड़ों में कहा गया है कि उस दौरान 9.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात हुआ था। वाणिज्यिक आसूचना और सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) ने आज संशोधित आंकड़े जारी किए हैं।

नवंबर महीने में सोने के आयात संबंधी आंकड़ों की नए सिरे से गणना के बाद यह संशोधन किया गया है। हालांकि वाणिज्य मंत्रालय ने संशोधित आंकड़ों पर कोई बयान जारी नहीं किया है। सोने के आयात में असामान्य उछाल दर्शाने वाले आंकड़े सामने आने के बाद वाणिज्य मंत्रालय जांच कर रहा था कि इन आंकड़ों के संकलन के दौरान गणना की गलती तो नहीं हुई थी।

आयात के आंकड़े संशोधित होने से नवंबर में व्यापार घाटा भी 5 अरब डॉलर कम होकर 42.8 अरब डॉलर रह सकता है। नवंबर में व्यापार घाटा 37.8 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 16 दिसंबर को जारी व्यापार के आंकड़ों से पता चला था कि सोने का आयात बढ़ाने से नवंबर में व्यापार घाटा सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार कुल 14.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया था जो कुल वस्तुओं के आयात मूल्य का 21 फीसदी था।

चालू वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में 42 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया जबकि पिछले साल इस दौरान 33 अरब डॉलर सोने का आयात हुआ था।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement