facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर

सोने का वायदा बाजार रहा गुलजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:43 AM IST

पिछले सप्ताह के दौरान सोने व चांदी के वायदों में तेजी दर्ज की गयी। हालांकि गत शनिवार को सोने व चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गयी।


गत सप्ताह के दौरान कच्चे तेल व नेचुरल गैसों के अनुबंधों में मजबूती रही जबकि निकल,सीसा, मेंथा तेल व जूट के वायदा नरमी के साथ बंद हुए। गत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सोने व चांदी के वायदों में सुधार का क्रम जारी रहा।

सोने के अनुबंधों में पूरे सप्ताह के दौरान 678 रुपये से लेकर 921 रुपये की बढ़त दर्ज की गयी। वायदा एक्सचेंज एमसीएक्स में शनिवार को सोने के अनुबंधों में 15 रुपये लेकर 19 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गयी।

जून डिलिवरी के अनुबंध में 16 रुपये की नरमी रही और भाव 12734 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। अगस्त डिलिवरी के अनुबंध में 15 रुपये और अक्तूबर महीने की डिलिवरी के लिए 19 रुपये प्रति दस ग्राम की नरमी देखी गयी और इनके भाव क्रमश: 12750 रुपये व 12800 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। दिसंबर व फरवरी महीने के लिए डिलिवरी के भाव पूर्व स्तर पर स्थिर रहे। सोना गिन्नी प्रति 8 ग्राम 8 रुपये बढ़कर 10588 रुपये पर पहुंच गया।

अगस्त के लिए गिन्नी के भाव 33 रुपये उछलकर 10609 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। गत शनिवार को चांदी के वायदों में भी जुलाई डिलिवरी का अनुबंध जहां 44 रुपये घटकर 25223 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया वही सितंबर के लिए यह 37 रुपये गिरावट के साथ 25399 रुपये प्रति किलो पर देखा गया। चांदी दिसंबर के भाव 25433 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा।

एमसीएक्स में ऊर्जा के वायदों में भी बीते सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कच्चे तेल के अनुबंध 452 रुपये प्रति बैरल से 579 रुपये तक उछले जबकि प्राकृतिक गैस में 3.70 रुपये से 29.10 रुपये तक की बढ़त देखी गयी। कच्चे तेल की जून डिलिवरी के अनुबंध में 482 रुपये प्रति बैरल की बढ़ोतरी रही और भाव 5661 रुपये पर पहुंच गया। जुलाई की डिलिवरी के लिए कच्चे तेल का भाव 5662 रुपये प्रति बैरल रहा। अगस्त के लिए यह 5714 रुपये पर बंद हुआ।

धातु के जिंसों में अल्युमिनियम के भाव मई के लिए 1.10 रुपये प्रति किलो सुधार के साथ 127.40 रुपये पर बंद हुए। जून के लिए तांबे का भाव 348.50 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा। निकल के मई वायदा में 116.50 रुपये की गिरावट रही और भाव सप्ताहांत में 1007 रुपये पर थमा।

टिन के लिए मई की डिलिवरी में 48 रुपये प्रति किलो की गिरावट की दर्ज की गयी यह इसका भाव 1047.75 रुपये रहा। गत सप्ताह के दौरान सीसा के भाव 9.40 रुपये प्रति किलो टूटकर 86.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - May 26, 2008 | 2:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement