facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

मांग में कमी से सोने में 210 रुपये की गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 PM IST

देश के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने की कीमत एक महीने के न्यूनतम स्तर तक चली गयी। बाजार में 210 रुपये की गिरावट के बाद सोने का भाव 12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।


विदेशों में सोने का भाव प्रति औंस 916.40 डॉलर तक जा पहुंचा। जानकारों के अनुसार, मांग घटने, डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के चलते सोना कमजोर हुआ है। देश में इस समय शादी-विवाह और त्योहारों के मौके नहीं हैं। इस वजह से सोने की मांग काफी कम हो चुकी है।

इसके अलावा, दुनिया के तीन शीर्ष उपभोक्ताओं में से दो देशों अमेरिका और जापान से खबर है कि वहां कच्चे तेल की मांग में कमी आयी है। इससे कच्चे तेल की कीमत थोड़ी घटी है। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल में गुरुवार को 12 सेंट की कमी हुई और यह 124.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार, बाजार में इस समय ऐसी धारणा है कि सोने की कीमत बहुत ऊंची जा चुकी है लिहाजा इसमें कमी होने की पूरी गुंजाइश है। इस वजह से फिलहाल कोई भी थोक विक्रेता खरीदारी करने से परहेज कर रहा है।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement