facebookmetapixel
Advertisement
शॉर्ट टर्म कमाई पर दबाव संभव पर लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत: चिराग सीतलवाडSUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिशDMart का तिमाही नतीजा रहा है बेहतर, फिर भी ब्रोकरेज बंटे; शेयर में उतार-चढ़ावMSCI EM इंडेक्स में पैसिव निवेश खींचने में भारत पर भारी पड़ी अकेली ताइवानी कंपनीअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से रुपये की 5 दिन की गिरावट थमी, बॉन्ड में भी आई तेजीECLGS 5.0 से MSME लोन में तेजी की उम्मीद, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहाराअमेरिका-ईरान में शांति के आसार से चढ़े बाजार, सेंसेक्स 941 अंक उछला, तेल में गिरावटविदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने से बढ़ेगी फैकल्टी डिमांड, वेतन और प्रतिस्पर्धा में आएगा उछालभारत-वियतनाम संबंधों में नया अध्याय: 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, रक्षा और डिजिटल सहयोग को मिली रफ्तारगारंटी मिले तभी देंगे Vodafone Idea को कर्ज, बैंक मांग रहे प्रमोटर सपोर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना 98,500 के पार, चांदी में मामूली गिरावट; जानें MCX-Comex पर आज कैसे हैं भाव

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना चढ़ा, जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ कारोबार करती दिखी।

Last Updated- July 30, 2025 | 9:55 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today July 30: घरेलू बाजार में सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 239 रुपये की तेजी के साथ 98,500 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,261 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 44 रुपये की तेजी के साथ 98,305 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,620 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,257 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 89 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,664 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,753 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,720 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,776 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,637 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,325.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,324 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  0.20 डॉलर की तेजी के साथ 3,324.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.40 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 38.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,500 98,261 98,305
चांदी 1,13,664 1,13,753 1,13,720
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,325.80 3,324 3,324.20
चांदी 38.40 38.28 38.30

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement